पाक ने लगातार दूसरे दिन किया भारत के एकतरफा संघर्ष विराम का उल्लंघन, फायरिंग में दो जवान सहित चार घायल

Updated at : 17 May 2018 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
पाक ने लगातार दूसरे दिन किया भारत के एकतरफा संघर्ष विराम का उल्लंघन, फायरिंग में दो जवान सहित चार घायल

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी क्षेत्रों में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे जिसमें बीएसएफ के दो जवान सहित चार व्यक्ति घायल हो गये. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सांबा […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी क्षेत्रों में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे जिसमें बीएसएफ के दो जवान सहित चार व्यक्ति घायल हो गये.

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सांबा जिले में गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने की शुरुआत बुधवार की देर रात करीब दो बजे हुई, जबकि कठुआ के हीरानगर सेक्टर में यह रात करीब 10 बजे शुरू हुई थी. अधिकारी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तथा आखिरी सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में आनेवाले सभी स्कूलों को प्रशासन ने बंद करा दिया है.
अधिकारी ने कहा, इस गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने बताया कि बीएसएफ का दो जवान सांबा में घायल हो गया दो अन्य नागरिक घायल हो गये. घायलों में एक दोस्त राम कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर का रहनेेवाला है. सीमापार से होनेवाली गोलीबारी और गोलाबारी में दोनों जिलों के प्रभावित होनेवाले क्षेत्रों में रीगल, चलयारी, चचवाल, मागुचक, सुचेतगढ़, बोबिया, करोल काटव, मनयारी, चन लाल दीन शामिल हैं. प्राधिकारियों ने सुरक्षित आश्रय एवं अन्य सुविधाएं शुरू कर दी हैं और गोलीबारी और गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया है.

गत 15 मई को पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के सांबा सेक्टर से घुसपैठियों को घुसपैठ में मदद करने के लिए संघर्षविराम का उल्लंघन करके अग्रिम सीमा चौकियों को निशाना बनाया था जिसमें बीएसएफ का 28 वर्षीय जवान शहीद हो गया था. जवानों ने गत रविवार से अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के चार प्रयास विफल कर दिये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को जम्मू कश्मीर का दौरा करनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola