आंध्र प्रदेश में नौका हादसा, 17लोगों की डूबने से मौत, 23 लापता

अमरावती ( आंध्र प्रदेश ) : राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को गोदावरी नदी में एक नौका पलट गई , जिसमें 17लोगों की डूबने से मौत हो गयी, जबकि 23 लोग लापता हो गये. बताया जा रहा है नाव 40 लोगों को लेकर जा रही थी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा […]
अमरावती ( आंध्र प्रदेश ) : राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को गोदावरी नदी में एक नौका पलट गई , जिसमें 17लोगों की डूबने से मौत हो गयी, जबकि 23 लोग लापता हो गये. बताया जा रहा है नाव 40 लोगों को लेकर जा रही थी.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ( एनडीआरएफ ) के कर्मियों को लापता लोगों का पता लगाने के काम में लगाया गया है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जिले के अधिकारियों से फोन पर बात की और घटना के बारे में जानकारी ली. एक अधिकारी ने बताय कि तेज हवा के चलते यह दुर्घटना हुई होगी. नौका कोंदामोडालु से राजमहेंद्रवरम जा रही थी तभी यह हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




