ePaper

इतिहास में आज का दिन : छोटा सा रेस्तरां ''मैकडॉनल्ड्स'', जो 100 से अधिक देशों में फैल गया

Updated at : 15 May 2018 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
इतिहास में आज का दिन : छोटा सा रेस्तरां ''मैकडॉनल्ड्स'', जो 100 से अधिक देशों में फैल गया

नयी दिल्ली : आपको मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप तो पसंद होगा ही, पर क्या आप जानते हैं कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड आप तक पहुंचाने वाली चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरूआत आज, 15 मई को ही हुई थी. रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आपको मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप तो पसंद होगा ही, पर क्या आप जानते हैं कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड आप तक पहुंचाने वाली चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरूआत आज, 15 मई को ही हुई थी. रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में एक छोटा सा रेस्तरां खोला था. आज वह छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुकी है. 100 से अधिक देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट हैं.

इसके अलावा बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन भी 15 मई को ही आता है। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की तारीख के नाम दर्ज चंद घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म. 1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म। 1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म.

1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया. 1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट शुरू किया. 1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था। 1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया। 1967: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म 1993 : के.एम. करिअप्पा – भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’ का निधन. 1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं.
1999 : कुवैत की सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया। 2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया। 2005 : कनाडा में 20 साल के बाद भारत का विमान उतरा। 2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। 2008 : भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। 2013 : इराक में तीन दिन तक चली हिंसा में 389 लोगों की मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola