असामान्य है मई के महीने में इस तरह आंधी-तूफान का आना : विशेषज्ञ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2018 9:25 AM
नयी दिल्ली : मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की गर्मी में कुछ असामान्य घटित हो रहा है. इस साल अब तक मई में उत्तर भारत को तीन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी और तूफान का सामना करना पड़ा है और 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी. उत्तर […]
नयी दिल्ली : मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की गर्मी में कुछ असामान्य घटित हो रहा है. इस साल अब तक मई में उत्तर भारत को तीन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी और तूफान का सामना करना पड़ा है और 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी. उत्तर भारत में ग्रीष्म के दौरान धूल भरी आंधी , तूफान और बारिश सामान्य घटना है .
मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष ( मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन ) महेश पहलावट ने कहा , ‘ लेकिन इस तरह की तीव्रता नहीं रहती. पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता असमान्य रूप से अधिक है.’ मौसम विभाग के अतिरिक्त निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल में एक , जबकि मई में अब तक तीन बार पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि निरंतर पश्चिमी विक्षोभ का बनना तूफान – धूल भरी आंधी का मुख्य कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










