ePaper

केरल : मल्लापुरम में सिनेमाघर के भीतर नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 13 May 2018 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
केरल : मल्लापुरम में सिनेमाघर के भीतर नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कारोबारी गिरफ्तार

मल्लापुरम:केरलके मल्लापुरम जिले के एक सिनेमाघर में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षा देने संबंधी पोक्सो अधिनियम के तहत मामला […]

विज्ञापन

मल्लापुरम:केरलके मल्लापुरम जिले के एक सिनेमाघर में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षा देने संबंधी पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है. यह घटना एदेपल में एक सिनेमाघर में 18 अप्रैल को हुई. इससे पहले टीवी चैनल पर सिनेमाघर के सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण के बाद पूछताछ के लिए आरोपी मोइद्दीन कुट्टी को हिरासत में लेकर चंगारमकुलम पुलिस थाने में लाया गया था. सीसीटीवी फुटेज को चाइल्डलाइन अधिकारियों ने 28 अप्रैल को ही पुलिस को सौंप दिया था. नाबालिग लड़की एक महिला के साथ थी, जिसे उसकी मां बताया गया है.

इससे पहले स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री के के शैलजा ने कहा कि अगर पुलिस शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई करने में विफल रही तो यह भारी चूक का मामला है और इस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं एक अन्य मामले में पयान्नुर में पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस व्यक्ति पर खानाबदोश समुदाय की नौ साल की एक बच्ची का कथित तौर पर उत्पीड़न का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola