ePaper

मौसम विभाग ने 48 घंटे में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया, पहाड़ी व पूर्वी राज्यों पर असर

Updated at : 13 May 2018 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 48 घंटे में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया, पहाड़ी व पूर्वी राज्यों पर असर

नयी दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अपने पुर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान आने की आशंका है. साथ ही राजस्थान के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अपने पुर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान आने की आशंका है. साथ ही राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आने का खतरा भी है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अाज पहाड़ी राज्यों के अलावा मैदानी इलाकों में भी आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा.


वहीं, पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी. पूर्वी भारत के पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड व पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड राज्य इससे प्रभावित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola