कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा पर सिद्धारमैया का हमला, बताया दिमागी रूप से बीमार

Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच सियासी दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. भाजपा के मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के 150 सीटें जीतने के दावे पर मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने सवाल खड़े किये हैं. सिद्धारमैया का कहना है कि येदियुरप्पा दिमागी रूप से बीमार […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच सियासी दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. भाजपा के मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के 150 सीटें जीतने के दावे पर मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने सवाल खड़े किये हैं. सिद्धारमैया का कहना है कि येदियुरप्पा दिमागी रूप से बीमार चल रहे हैं , इसलिए 150 विधानसभा सीटें जीतने का दावा करते नजर आ रहे हैं.

सिद्धारमैया ने दावा किया है कि कर्नाटक में एक बार फिर से कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी और बहुमत से आएगी. कांग्रेस 120 सीटें जीतेगी. यही नहीं सिद्धारमैया ने दोनों सीटों (बादामी और चामुंडेश्वरी) पर जीत का दावा भी किया है. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह चुनाव को लेकर नर्वस हैं, तो उन्होंने कहा कि क्या किसी को ऐसा लगता है. वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और चुनाव जीतने को लेकर उन्हें पूरा विश्‍वास है कि कांग्रेस सत्ता पर वापसी करेगी.

इधर, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा है कि हमें खुदपर पूरा विश्‍वास है. भाजपा 60-70 से ज्यादा सीटें पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी, 150 मिलना तो भूल ही जाए. येदियुरप्पा सिर्फ सरकार बनाने के सपने में खाये हुए हैं. इससे पहले शिमोगा में वोट डालने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि आज बेहद शुभ दिन है. हर किसी को घर से निकलना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. भाजपा को चुनाव में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी और मैं 17 मई को सरकार बनाने जा रहा हूं.

इस बीच जेडीएस ने भी कर्नाटक चुनाव में जीत का दावा किया है. जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि हम सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह से आश्‍वस्त हैं. हमने अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, रामनगर में अपना वोट डालने पहुंचे जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हमें विश्वास है कि जेडीएस अपने आप मैजिक नंबर पार कर लगी.

भगवान की दरबार में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों भाजपा के बी . एस . येदियुरप्पा और जद ( एस ) के एच . डी . कुमारस्वामी ने शनिवार को भगवान के दरबार में दर्शन कर चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस जहां सत्ता बचाने का प्रयास कर रही है , वहीं भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी हुई है. राजनीतिक समर में तीसरा पक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एच . डी . देवेगौडा की पार्टी जद ( एस ) का है जो सिर्फ ‘‘ किंग मेकर ” नहीं बल्कि ‘‘ किंग ” की भूमिका में आने को प्रयासरत है. वोट डालने से पहले येदियुरप्पा ने अपने विधानसभा क्षेत्र शिकारीपुर स्थित संकट विमोचन अंजनेया मंदिर में पूजा की. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तथा जद ( एस ) में नंबर दो नेता एच . डी . कुमारस्वामी ने बेंगलुरू के विजयनगर स्थित आदि चुनचनागिरि मठ में अपने कुलदेव भैरवेश्वर के दर्शन किये. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और बादामी से उनके खिलाफ चुनावी समर में उतरे भाजपा उम्मीदवार बी . श्रीरामुलु , दोनों ने विशेष ‘ गो – पूजा ‘ की.

मोदी के मंदिर दौरे पर कांग्रेस का प्रहार

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेपाल में मंदिर दर्शन को लेकर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दिखाना चाहते हैं कि असली हिंदू वहीं हैं. मोदी मंदिर जाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं वे ऐसा करने का नाटक कर रहे हैं. गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नेपाल के मंदिरों में प्रार्थना करने की योजना बनायी. यह लोकतंत्र के लिए एक अच्छी प्रवृत्ति नहीं है. उन्होंने आज का ही दिन इसके लिए क्यों चुना?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola