आज ही के दिन चीन में आया था प्रलंयकारी भूकंप, जिसमें 87 हजार लोगों की गयी थी जान

Updated at : 12 May 2018 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
आज ही के दिन चीन में आया था प्रलंयकारी भूकंप, जिसमें 87 हजार लोगों की गयी थी जान

नयी दिल्ली : मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. बारह मई को चीन में प्रलंयकारी भूकंप आया था, जिसमें 87 हजार लोगों की मौत हो गयी और करीब चार लाख लोग घायल हुए. देश दुनिया में […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली
: मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. बारह मई को चीन में प्रलंयकारी भूकंप आया था, जिसमें 87 हजार लोगों की मौत हो गयी और करीब चार लाख लोग घायल हुए. देश दुनिया में 12 मई के नाम पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की. 1689: इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनायी.

1784: तीन सितंबर, 1783 को हुआ पेरिस समझौता आज की तिथि से प्रभावी हुआ. 1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया. 1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा. 1954 : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राजनेता के पलानीस्वामी का जन्म. 1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया. 1993 : हिंदी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन.

2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे. कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने. 2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत. भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए. 2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत. 2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola