ePaper

लड़की ने दर्ज करायी शिकायत NEET की परीक्षा में प्रवेश से पहले कहा गया अंत:वस्त्र खोलकर जायें...

Updated at : 11 May 2018 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की ने दर्ज करायी शिकायत NEET की परीक्षा में प्रवेश से पहले कहा गया अंत:वस्त्र खोलकर जायें...

पलक्कड़ (केरल) : गत छह मई को आयोजित नीट (NEET ) की परीक्षा में शामिल हुई एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले उससे ब्रा खोलने को कहा गया था, क्योंकि उसमें मैटल का हुक लगा था. लड़की ने अपनी शिकायत में इस बात का उल्लेख […]

विज्ञापन


पलक्कड़ (केरल) :
गत छह मई को आयोजित नीट (NEET ) की परीक्षा में शामिल हुई एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले उससे ब्रा खोलने को कहा गया था, क्योंकि उसमें मैटल का हुक लगा था. लड़की ने अपनी शिकायत में इस बात का उल्लेख भी किया है कि परीक्षा के दौरान निरीक्षक उसे लगातार घूरता रहा, जिसके कारण वह पूरी परीक्षा भी नहीं दे पायी थी. लड़की ने कोप्पम इलाके में परीक्षा दी थी.

युवती ने यह शिकायत आठ मई को दर्ज करायी है. गौरतलब है कि (NEET ) की परीक्षा का आयोजन सीबीएसई करवाता है और परीक्षा से पहले यह निर्देश जारी किया गया था कि परीक्षार्थी फुलस्लीव की कमीज, हाईहिल्स सैंडिल और जूते पहनकर परीक्षा हॉल में ना आयें. साथ ही अंगूठी, झुमके, चेन जैसे जेवरात पहनने की इजाजत भी नहीं दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola