भारत ने आज ही के दिन किया था सफल पोखरण परमाणु परीक्षण का ऐलान

Updated at : 11 May 2018 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
भारत ने आज ही के दिन किया था सफल पोखरण परमाणु परीक्षण का ऐलान

नयी दिल्ली : 11 मई साल का 131वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. 11 मई ही के दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया था और इसी दिन भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था. […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
11 मई साल का 131वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. 11 मई ही के दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया था और इसी दिन भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था. देश दुनिया में 11 मई के नाम दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पालिसी की शुरूआत. 1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि. 1833 : अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत. 1951: राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया. 1960: पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में आयी. 1965 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत. 1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया.

1995 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किये. 1998 : भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया. 1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना. 2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची. 2008 : न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola