जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.2, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में केंद्र

नयी दिल्ली : अब से कुछ देर पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब दिल्ली और पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखलाओं में है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी है. भूकंप का असर अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान […]
नयी दिल्ली : अब से कुछ देर पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब दिल्ली और पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखलाओं में है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी है. भूकंप का असर अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान और उत्तर भारत के कुछ राज्यों पर दिखा. अभी विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
Earthquake tremors felt in #Kashmir Valley. More details awaited. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) May 9, 2018
आज सुबह भी पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गये और इसके कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया.
पाकिस्तान के मौसम विभाग के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि भूकंप का अधि केन्द्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू में 12 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप का झटका स्वात घाटी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में महसूस किया गया.
रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे डर के मारे तीन मंजिला इमारत से बाहर आ गये. कुछ ने इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले महीने खैबर – पख्तूनख्वा प्रांत के कई शहरों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पहाड़ी इलाके में भूमि से 200 किलोमीटर नीचे केंद्रित था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




