पढ़ें नौ मई का इतिहास आज के दिन क्या - क्या हुआ था खास
Updated at : 09 May 2018 2:27 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : इतिहास के पन्ने पलटते हुए हम आज नौ मई तक आ पहुंचे हैं. यह दिन कई मायने में खास है. दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था. इसके अलावा नौ मई के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इतिहास के पन्ने पलटते हुए हम आज नौ मई तक आ पहुंचे हैं. यह दिन कई मायने में खास है. दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था. इसके अलावा नौ मई के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई. भारतीय एवं विश्व इतिहास में नौ मई की तारीख के नाम दर्ज चंद घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1386 : पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसर समझौता हुआ . 1540 : मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का जन्म. 1653 : विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ. 1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की. 1866 : महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म. 1874 : बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई.
1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ. 1947 : विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया. 1955 : पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बना. 1975 : पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी. 1986 : पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन. 1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत. 2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




