ePaper

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी , देश के हर कोने से कांग्रेस की छुट्टी हो रही है

Updated at : 03 May 2018 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक में बोले पीएम मोदी , देश के हर कोने से कांग्रेस की छुट्टी हो रही है

गुलबर्गा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलबर्गा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जितनी भारी संख्या में आप यहां उपस्थित हुए हैं उससे लगता है कि आप मई महीने की गरमी सह सकते है लेकिन कांग्रेस की सरकार आप सहन नहीं […]

विज्ञापन

गुलबर्गा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलबर्गा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जितनी भारी संख्या में आप यहां उपस्थित हुए हैं उससे लगता है कि आप मई महीने की गरमी सह सकते है लेकिन कांग्रेस की सरकार आप सहन नहीं कर सकते. ऐसा मिजाज आपका लगता है.

कर्नाटक के विकास के लिए मोदी सरकार कदम से कदम मिलाकर चलेगी

भारी भीड़ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यहां जैसी भीड़ दिख रही है उससे पता चलता है कि पांच साल तबाह हो गये. अब एक पल भी कर्नाटक को बर्बाद नहीं होने देना है. आज देश में क्या कारण है कि देश के हर कोने से कांग्रेस पार्टी की छुट्टी हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक नयी आश्था नया विश्वास पैदा हुआ है. आप कर्नाटक में हम पर भरोसा कीजिए मोदी सरकार कर्नाटक के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी. सरदार पटेल का गुलबर्गा से अलग रिश्ता है. जब भी सरदार पटेल का नाम आता है कांग्रेस के एक परिवार की चिंता बढ़ जाती है.
सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र
इस चुनावी सभा में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया. मोदी ने कहा, हमारे जवानों ने आतंकियों के किले में घूस कर हमला किया. एक प्रसिद्ध अखबार ने लिखा कि पाकिस्तान को ट्रकों में लाश उठाना पड़ा था. उस वक्त कांग्रेस के लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर दिये. क्या इस पर सवाल खड़े करने चाहिए. कांग्रेस के नेता भरी सभा में वंदे मातरम का अपमान कर सकते हैं तो उनसे देश के प्रति आदर व्यक्त करना संभव नहीं होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola