CBSE ने बच्चों को बैठे रहने की आदत से बचाने के लिए जारी किए खेल संबंधी दिशा-निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2018 3:07 PM
नयी दिल्ली : सीबीएसई ने नए दिशा – निर्देश जारी करते हुए स्कूलों में हर दिन खेल का एक पीरियड (कक्षा) अनिवार्य कर दिया है ताकि छात्रों की बैठे रहने की आदत में बदलाव आए और उनकी शारीरिक सक्रियता बनी रहे। बोर्ड ने 150 पन्नों की एक नियमावली तैयार की है, जिसमें स्कूलों के लिए […]
नयी दिल्ली : सीबीएसई ने नए दिशा – निर्देश जारी करते हुए स्कूलों में हर दिन खेल का एक पीरियड (कक्षा) अनिवार्य कर दिया है ताकि छात्रों की बैठे रहने की आदत में बदलाव आए और उनकी शारीरिक सक्रियता बनी रहे। बोर्ड ने 150 पन्नों की एक नियमावली तैयार की है, जिसमें स्कूलों के लिए नौवीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए खेल संबंधी दिशानिर्देशों और उनके क्रियान्वयन का विवरण दिया गया है.
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा पर केंद्रित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों में अब हर दिन ‘‘खेल” का एक पीरियड (कक्षा) रखना अनिवार्य होगा, जिसमें बच्चों को खेल के मैदान में जाना होगा, नियमावली में उल्लेखित शारीरिक गतिविधियां करनी होगी और उसके अनुसार ही उन्हें ग्रेड दिए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










