ePaper

तीन देशों की यात्रा के बाद भारत पहुंचे पीएम मोदी, विदेश मंत्री ने किया स्वागत

Updated at : 21 Apr 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
तीन देशों की यात्रा के बाद भारत पहुंचे पीएम मोदी, विदेश मंत्री ने किया स्वागत

नयी दिल्ली : अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं. पीएम मोदी के दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं. पीएम मोदी के दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया , ‘‘ दोस्ती को और मजबूत करते हुए. जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने द्विपक्षीय बैठक से पहले चांसलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.” उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की. इसमें आगे लिखा कि यह यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की भारत की पारस्परिक इच्छा को दिखाती है.

आपको बता दें कि मोदी अपनी ब्रिटेन की यात्रा समाप्त करने के बाद संक्षिप्त यात्रा पर बर्लिन पहुंचे. वहां उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) की बैठक और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया था. यह मोदी के तीन देशों के दौरे का तीसरा और अंतिम चरण था. जर्मनी से पहले वह ब्रिटेन और स्वीडन गये थे. पिछले महीने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर भारत पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola