PM मोदी का नाम लेकर किसान ने की खुदकुशी! फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया सुसाइड नोट

Updated at : 11 Apr 2018 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी का नाम लेकर किसान ने की खुदकुशी! फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया सुसाइड नोट

मुंबई : महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने कल कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद उसके कथित सुसाइड नोट की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए उसे हस्तलिपि विशेषज्ञों के पास भेजा गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने कल कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद उसके कथित सुसाइड नोट की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए उसे हस्तलिपि विशेषज्ञों के पास भेजा गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि विदर्भ के यवतमाल जिले के रहने वाले किसान शंकर चयारे (50) ने संभवत: फसल को हुए नुकसान के कारण जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली.

पुलिस के मुताबिक, नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जिक्र है और खुदकुशी के लिए उन्हें जिम्मेदार करार दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, बल्कि उसकी बेटी ने कल रात पुलिस को नोट दिया.

घटांजी पुलिस थाने के प्रभारी गणेश भवसार ने बताया, कथित सुसाइड नोट चयारे की बेटी जयश्री ने कल रात घटांजी पुलिस को उस वक्त दिया जब यह सोशल मीडिया पर साझा किया जाने लगा.

दो पन्नों के नोट में पीएम मोदी का नाम दूसरे पन्ने पर लिखा है. कुछ वाक्य ठीक से नहीं लिखे हुए हैं और नोट में कुछ अक्षर एक ही शैली में नहीं लिखे हैं. इसलिए हमने नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए हस्तलिपि विशेषज्ञों के पास भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola