शिव‘राज’ में पत्रकारों को कई सौगातें : 25 लाख के होम लोन पर 5% ब्याज अनुदान, कैशलेस उपचार सीमा भी हुई डबल

Updated:
विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में कैशलेस इलाज की व्यवस्था को बढ़ाकर चार लाख रुपये करने की घोषणा की है. अभी यह सीमा दो लाख रुपये है. इस योजना में प्रीमियम का 25 प्रतिशत अंश बीमा करवाने वाले पत्रकार को देना होता है, […]

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में कैशलेस इलाज की व्यवस्था को बढ़ाकर चार लाख रुपये करने की घोषणा की है. अभी यह सीमा दो लाख रुपये है. इस योजना में प्रीमियम का 25 प्रतिशत अंश बीमा करवाने वाले पत्रकार को देना होता है, जबकि शेष 75 प्रतिशत अंश मध्यप्रदेश सरकार देती है.

इसे भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, रिटायरमेंट का एज 62 साल…!

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पत्रकारिता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंगलवारकी रात यहां चौहान ने पत्रकारों की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने की अधिकतम राशि को भी एक लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने एवं पत्रकारों के कैमरे क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता राशि 25,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने की भी घोषणा की.

उन्होंने यह भी घोषणा की कि पत्रकारों को 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जायेगा. चौहान ने कहा कि पत्रकारिता असाधारण और चुनौतीपूर्ण काम है. पत्रकार को विभिन्न परिस्थितियों में अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है. सूचना को खबर का आकार देने की तड़प और संघर्ष आसान नहीं होता है.

इसे भी पढ़ें : शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा, किसानों का आंदोलन खत्म होने तक मैं अनिश्चितकालीन उपवास पर कल से बैठूंगा

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक विपदा, सांप्रदायिक तनाव या आतंकी घटनाओं की खबरों की खोज में कई बार पत्रकारों को जान का जोखिम भी उठाना पड़ता है. इस दौरान, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2015 एवं 2016 के लिए पत्रकारिता सम्मान से 30 पत्रकारों को अलंकृत किया, जिनमें नलिनी सिंह, रामबहादुर राय, रमेश पतंगे एवं अनिल दुबे शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola