Chanakya Niti: बोलने की कला में महारथ बनने के 9 शक्तिशाली नियम - बच्चों को जरूर बताएं
Published by : Pratishtha Pawar Updated At : 11 Dec 2025 10:33 AM
9 Powerful Rules by Acharya Chanakya - to Master the Art of Speaking
आचार्य चाणक्य के 9 शक्तिशाली नियम आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाने में मदद करते हैं. इन सूत्रों से आप बेहतर वक्ता बनकर जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में बताते है कि – प्रभावी संवाद (Effective Speaking) वह शक्ति है, जो बिना हथियारों के विजय दिला देता है. आज के समय में, चाहे लीडरशिप की बात हो, रिलेशनशिप की या पर्सनल डेवलपमेंट की – बोलने की कला (आर्ट ऑफ स्पीकिंग) ही व्यक्ति का प्रभाव, व्यक्तित्व और सफलता तय करती है. चाणक्य के ये 9 नियम आपको न केवल बेहतर वक्ता बनाते हैं, बल्कि आपको समझदार, संयमी और प्रभावशाली व्यक्तित्व भी देते हैं.
Chanakya Niti on Art of Speaking: बोलने की कला में निपुण बनने के लिए चाणक्य के 9 सुनहरे नियम

1. जो सुनना जानता है, वही बोलने में सफल होता है. चाणक्य नीति के अनुसार सुनना विश्वास बनाता है और सामने वाले को आपकी बातों के प्रति अधिक ग्रहणशील बनाता है.
2. कम बोलो, पर सार्थक बोलो -यही प्रभाव का मूल मंत्र है. संक्षिप्त और प्रभावी वाक्य, लंबे भाषण से अधिक असर डालते हैं.
3. अस्पष्ट वाणी विवाद लाती है और स्पष्ट वाणी समाधान इसलिए बोलने में स्पष्टता कार्य को सरल और परिणामों को मजबूत बनाती है.
4. शब्द वही चुनें जो श्रोता आसानी से समझ सके. यानि परिस्थिति और समय के अनुसार कहा गया सही वचन ही सफल होता है.
5. भावनाओं पर नियंत्रण रखने वाला व्यक्ति ही सच्चा वक्ता है. क्रोध या जल्दबाजी में कहा गया वचन संबंधों और छवि दोनों को नुकसान पहुंचाता है.
6. कम बोलने वाला प्रभावशाली, अधिक बोलने वाला उपहास का पात्र बनता है. अक्सर जो अधिक बोलते हैं, लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते.
7. जिसने अपने शब्दों पर नियंत्रण पा लिया, उसने जीवन जीत लिया. संयमित वाणी सफलता का द्वार खोलती है.
8. अत्यधिक बोलना शब्दों का मूल्य घटाता है. ज़्यादा बोलकर व्यक्ति अपनी ही बात का असर कम कर देता है.
9. जिस शब्द का उद्देश्य नहीं, वह शब्द शक्तिहीन है. हर शब्द बोलने से पहले उसके उद्देश्य को समझें यही बुद्धिमानी है.
Also Read: Chanakya Niti के अनुसार बुद्धिमान लोगों में होती हैं ये खास खूबियां
Also Read: समझ नहीं आ रहा क्या सही है और क्या गलत – कैसे पहचाने सही रास्ता? Chanakya Niti से जानें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










