ePaper

गूगल ने सीसीआइ के फैसले को दी चुनौती, एनसीएलएटी का दरवाजा खटखटाया

Updated at : 11 Apr 2018 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने सीसीआइ के फैसले को दी चुनौती, एनसीएलएटी का दरवाजा खटखटाया

नयी दिल्ली : दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में अपील की है. सीसीआइ ने भारतीय बाजार में ऑनलाइन सर्च में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने पर गूगल पर 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. फरवरी में सीसीआइ ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में अपील की है. सीसीआइ ने भारतीय बाजार में ऑनलाइन सर्च में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने पर गूगल पर 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. फरवरी में सीसीआइ ने ‘प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहार’ के लिए गूगल पर जुर्माना लगाया था.

गूगल के प्रवक्ता ने कहा , ‘हम सीसीआइ के फैसले से असहमतहैं. इसलिए, हमने इसके खिलाफ अपील की है और फैसले पर रोक लगाने की मांग की है.’ कंपनी ने सीसीआइ के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी में याचिका दायर की है. प्रतिस्पर्धा आयोग ने वर्ष 2012 में गूगल के खिलाफ की गयी शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद यह आदेश दिये थे. गूगल पर आरोप था कि उसने ऑनलाइन सर्च बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करते हुए सर्च में हेरफेर और पक्षपात किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola