ePaper

महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से 17 मजदूरों की मौत, 15 अन्य घायल

Updated at : 10 Apr 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से 17 मजदूरों की मौत, 15 अन्य घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के सतारा जिले में आज तड़के एक ट्रक के पलटने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत होगयी और 15 अन्य घायल हुए हैं. सतारा के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि ट्रक में कर्नाटक के बीजापुर के रहने वाले मजदूर सवार थे. ये लोग पुणे की तरफ जा रहे […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के सतारा जिले में आज तड़के एक ट्रक के पलटने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत होगयी और 15 अन्य घायल हुए हैं. सतारा के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि ट्रक में कर्नाटक के बीजापुर के रहने वाले मजदूर सवार थे. ये लोग पुणे की तरफ जा रहे थे जब सुबह करीब साढ़े चार बजे जिले से गुजरतेहुए मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि खंबाटकी घाट के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण वाहन सड़क पर लगे एक बैरीकेड से टकरा कर पलट गया.

पाटिल ने बताया कि हादसे में कम से कम 17 मजदूरों की मौत होगयी जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद खंडाला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पीड़ितों को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. ऐसा संदेह है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ क्योंकि लगातार गाड़ी चलाने के कारण उसकी नींद पूरी नहीं हुई थी. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola