सुसाइड से पहले टीवी एंकर ने लिखा - मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन

Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद : तेलुगु समाचार चैनल में काम करनेवाली एक एंकर ने पारिवारिक कलह के चलते यहां अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कथित रूप से कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार देर रात की है. एंकर की पहचान वी राधिका रेड्डी (36) के रूप में कीगयी है. एंकर […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलुगु समाचार चैनल में काम करनेवाली एक एंकर ने पारिवारिक कलह के चलते यहां अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कथित रूप से कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार देर रात की है. एंकर की पहचान वी राधिका रेड्डी (36) के रूप में कीगयी है.

एंकर का पति से विवाद चल रहा था और फिलहाल वह आपने मात-पिता के घर पर रह रही थी. कुकाटपल्ली पुलिस थाने के निरीक्षक वी प्रसन्न कुमार ने बताया कि राधिका ऑफिस से रविवार की रात 10.40 मिनट पर घर लौटी. इसके बाद वह इमारत के टॉप फ्लोर पर पुहंची और वहां से छलांग लगा दी. एंकर को अनेक चोटें आयीं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि उसके बैग से सुसाइड नोट मिला है जिसमें कहा गया है कि वह ‘अवसाद’ में हैं. उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, उसका दिमाग ही उसका दुश्मन है.

पुलिस ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसका विवाह हुआ था और उसके दो बच्चे हैं. कुछ घरेलू विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही थी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है पारिवारिक विवाद से वह अवसाद में थी और शायद इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस ने इसमें किसी तरह की साजिश की आशंका से इनकार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola