ePaper

#Jammu&Kashmir : अलग-अलग मुठभेड़ में दो शीर्ष कमांडर सहित 8 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

Updated at : 01 Apr 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
#Jammu&Kashmir : अलग-अलग मुठभेड़ में दो शीर्ष कमांडर सहित 8 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

श्रीनगर : जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग और शोपियां में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 आतंकवादियों को मार गिराया. इसमें दो शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं. इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने ज्‍वाइंट आपरेशन चलाकर आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया. कई जगहों पर आतंकवादियों के छुपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबलों […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग और शोपियां में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 आतंकवादियों को मार गिराया. इसमें दो शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं. इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने ज्‍वाइंट आपरेशन चलाकर आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया. कई जगहों पर आतंकवादियों के छुपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्‍हें सरेंडर करने को कहा. लेकिन आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की गयी. जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकी मारे गये.

पुलिस अधिका‍री के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में हुई तीन मुठभेड़ों में 8 आतंकवादी मारे गये और एक पकड़ा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के पेठ दियालगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में एक आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया जबकि दूसरे को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया. अधिकारी ने कहा कि दोनों आतंकवादी हिज्बुल मुजाहीदीन संगठन के हैं. दोनों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभियान समाप्त हो गया है. मौके से कुछ हथियार बरामद हुए हैं.

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां जिले के द्रागाद और कचदूरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के गोली चलाने से मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 7 आतंकवादी मारे गये. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान करने और वह किस समूह के लिए काम करता था यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola