ePaper

CBSE पेपर लीक : गूगल ने दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, जांच जारी

Updated at : 31 Mar 2018 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE पेपर लीक : गूगल ने दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, जांच जारी

नयी दिल्ली : गूगल ने उस ई-मेल आईडी के बारे में दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा को शनिवार को जानकारी भेजी, जिसके जरिये सीबीएसई अध्यक्ष को 10वीं कक्षा के गणित के पेपर के लीक होने के संबंध में मेल भेजा गया था. आधिकारिक सूत्र ने उक्त जानकारी दी है. पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल ने उस ई-मेल आईडी के बारे में दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा को शनिवार को जानकारी भेजी, जिसके जरिये सीबीएसई अध्यक्ष को 10वीं कक्षा के गणित के पेपर के लीक होने के संबंध में मेल भेजा गया था. आधिकारिक सूत्र ने उक्त जानकारी दी है.

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन सर्च इंजन से जवाब मिल गया है, लेकिन उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. इस बीच, पुलिस ने पेपर लीक मामले में अपनी जांच जारी रखी है और इस संबंध में उन्होंने बाहरी दिल्ली के कई स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर पूछताछ की. अधिकारी ने बताया कि अभी तक 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन मामले में कोई ‘बड़ी सफलता’ हासिल नहीं हुई है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की अध्यक्ष अनीता कारवाल को 10वीं की गणित परीक्षा से एक दिन पहले पेपर के लीक होने की जानकारीवाला एक मेल मिला था. 10वीं की गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई थी. मेल भेजनेवाले की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने गूगल से ई-मेल आईडी के संबंध में जानकारी मांगी थी. शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस ने वेबसाइट को प्रक्रिया तेज करने के लिए एक पत्र भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola