आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी की जयंती, संतान की मृत्यु के बाद किया था डॉक्टर बनने का प्रण
Updated at : 31 Mar 2018 11:32 AM (IST)
विज्ञापन

आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी का जन्मदिन है. आज गूगल ने उनके सम्मान में डूडल बनाया भी बनाया है. आनंदी बाई जोशी ने उस दौर में विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई की, जब महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना भी बहुत मुश्किल था. आनंदी बाई का जन्म पुणे में 31 मार्च 1865 […]
विज्ञापन
आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी का जन्मदिन है. आज गूगल ने उनके सम्मान में डूडल बनाया भी बनाया है. आनंदी बाई जोशी ने उस दौर में विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई की, जब महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना भी बहुत मुश्किल था.
आनंदी बाई का जन्म पुणे में 31 मार्च 1865 को हुआ था जबकि मौत 26 फ़रवरी 1887 को हुई. इनका विवाह नौ साल की उम्र में उनसे करीब 20 साल बड़े गोपालराव से हो गया था.वह 14 साल की उम्र में मां बनीं थीं लेकिन उनकी एकमात्र संतान की मृत्यु मात्र दस दिन के अंदर ही हो गयी थी, जिससे बहुत दुख हुआ था और इस घटना ने उनके जीवन को नयी दिशा दी. अपने बच्चे को खोकर उन्होंने प्रण किया कि वह डॉक्टर बनेंगी और लोगों का इलाज करेंगी ताकि किसी की असमय मौत ना हो. उनके पति गोपालराव ने इसमें उनकी पूरी मदद भी की थी.
आनंदीबाई जोशी महिलाओं के लिए आदर्श हैं क्योंकि उन्होंने आलोचनाओं की परवाह किये बिना अपने सपने को साकार किया. जिस समय समाज अनगिनत वर्जनाओं में घिरा था, उस वक्त एक शादीशुदा हिंदू स्त्री होते हुए उन्होंने अमेरिका के पेनिसिल्वेनिया जाकर डॉक्टरी की पढ़ाई की. वह मात्र 22 वर्ष की उम्र में डॉक्टर बन गयी थीं, लेकिन विदेश से लौटने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनकी मृत्यु हो गयी और वे लोगों को इलाज उपलब्ध नहीं करा पायीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




