ePaper

पूर्वोत्तर की परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल की हरी झंडी

Updated at : 28 Mar 2018 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर की परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल की हरी झंडी

नयी दिल्ली : पूर्वोत्तर में विकास को प्रोत्साहन के लिए सरकार ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी. इसके अलावा कई मौजूदा योजनाओं को मार्च, 2020 तक जारी रखने की भी अनुमति दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्वोत्तर परिषद विशेष विकास परियोजना को भी मंजूरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वोत्तर में विकास को प्रोत्साहन के लिए सरकार ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी. इसके अलावा कई मौजूदा योजनाओं को मार्च, 2020 तक जारी रखने की भी अनुमति दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्वोत्तर परिषद विशेष विकास परियोजना को भी मंजूरी दी गई. यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसमें 100 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार देगी.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा एनईसी की योजनाओं, संसाधनों का अनावरत केंद्रीय पूल (एनएलसीपीआर- केंद्रीय) और पूर्वोत्तर सड़क क्षेत्र विकास योजना (एनईआरएसडीएस) से पूर्वोत्तर के लोगों को सामाजिक आर्थिक लाभ मिलेगा और इससे उनका जीवनस्तर भी बढ़ेगा.

फिलहाल ज्यादातर परियोजनाएं (840 में से 599), जिनमें मंजूर लागत 72.12 प्रतिशत ( कुल 7,453.02 करोड़ रुपये में से 5,375.12 करोड़ रुपये) और 66 प्रतिशत लंबित देनदारियों (2,299.72 करोड़ रुपये में से 1,518.64 करोड़ रुपये ), सभी मौजूदा परियोजनाओं का वित्तपोषण एनईसी- विशेष विकास परियोजना की योजनाओं के जरिये किया जाता है.

इसके तहत चुनिंदा परियोजनाओं के लिए कोष केंद्र और राज्य के बीच 90:10 अनुपात में साझा किया जाता है. क्रियान्वयन का कार्य संबंधित राज्य सरकार द्वारा किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola