ePaper

आईएनएक्स मीडिया मामले में अदालत ने पीटर मुखर्जी को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Updated at : 26 Mar 2018 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
आईएनएक्स मीडिया मामले में अदालत ने पीटर मुखर्जी को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने एक मीडिया कंपनी के पूर्व मालिक पीटर मुखर्जी कोआज 31 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया. इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं. विशेष न्यायाधीश सुनील राणा ने सीबीआई की याचिका को मंजूरी दे दी जिसमें मुखर्जी […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
दिल्ली की एक अदालत ने एक मीडिया कंपनी के पूर्व मालिक पीटर मुखर्जी कोआज 31 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया. इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं. विशेष न्यायाधीश सुनील राणा ने सीबीआई की याचिका को मंजूरी दे दी जिसमें मुखर्जी से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत की मांग की गई थी.

जांच एजेंसी ने दावा किया कि मामले में उनका कार्ति एवं अन्य आरोपियों से आमना- सामना कराया जाना आवश्यक है. अदालत ने सीबीआई के इस मामले में मुखर्जी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति देने का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया.

शीना बोरा हत्या मामले कीसुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में मुखर्जी को दिल्ली की विशेष अदालत के समक्ष 23 मार्च को पेश करने अनुमति दे दी थी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति को 23 मार्च को जमानत दे दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola