ePaper

देश के 70 रेलवे स्टेशनों को दिसंबर तक किया जायेगा ‘रिडेवलप’ जानें कौन-कौन स्टेशन हैं शामिल

Updated at : 22 Mar 2018 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
देश के 70 रेलवे स्टेशनों को दिसंबर तक किया जायेगा ‘रिडेवलप’ जानें कौन-कौन स्टेशन हैं शामिल

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख रेलव स्टेशन इलाहाबाद, मुथरा और झांसी को पुनर्विकसित किया जायेगा. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल दिसंबर तक इन तीनों स्टेशनों को विकसित कर लिया जायेगा. रेलवे द्वारा जारी की गयी नयी विज्ञप्ति के अनुसार देश के 70 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की […]

विज्ञापन


इलाहाबाद
: उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख रेलव स्टेशन इलाहाबाद, मुथरा और झांसी को पुनर्विकसित किया जायेगा. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल दिसंबर तक इन तीनों स्टेशनों को विकसित कर लिया जायेगा.

रेलवे द्वारा जारी की गयी नयी विज्ञप्ति के अनुसार देश के 70 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की योजना है और इन स्टेशनों को चिह्नित कर लिया गया है. चिह्नित रेलवे स्टेशनों पर दिसंबर 2018 तक काम पूरा लिया जायेगा जो लोगों को दिखेगा. उक्त जानकारी मध्य रेलवे के जीएम एमसी चौहान ने दी.
चौहान ने बताया कि डीआरएम ने इसके लिए आर्किटेक्ट कंसल्टेंट की नियुक्ति कर ली है. स्थानीय लोगों से भी फीडबैक लिया जा रहा है. कई वरिष्ठ अधिकारी डीआरएम को इस मामले में सहयोग कर रहे हैं. चौहान ने बताया कि हर एक स्टेशन को विकसित करने में 15-20 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola