दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की याचिका पर आज होगी सुनवाई

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की ओर से आहूत बैठक में कथित रूप से भाग नहीं लेने के कारण जारी नोटिस को चुनौती देने वाली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की याचिका पर आज सुनवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने सहमति दे दी है. मामला सुनवायी के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता […]
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की ओर से आहूत बैठक में कथित रूप से भाग नहीं लेने के कारण जारी नोटिस को चुनौती देने वाली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की याचिका पर आज सुनवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने सहमति दे दी है. मामला सुनवायी के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरी शंकर की पीठ के समक्ष आया था.
उन्होंने निर्देश दिया कि मामले को आज ही सुनवायी के लिए उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाये. मुख्य सचिव की ओर से पेश हुए वकील विवेक चिब ने नोटिस रद्द करने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रकाश को ‘‘जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होने को कहा गया था, लेकिन उन्हें ना तो शिकायत की प्रति दी गयी और ना ही उसपर जवाब देने का अवसर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




