अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती, उद्योगों की कर्ज माफी के आरोप को साबित करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2018 9:20 PM
हूमनाबाद (कर्नाटक) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस आरोप को साबित करने को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उद्योगपतियों द्वारा लिये गये कर्ज को माफ कर दिया है. शाह ने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वो गलत है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से ऐसे […]
हूमनाबाद (कर्नाटक) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस आरोप को साबित करने को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उद्योगपतियों द्वारा लिये गये कर्ज को माफ कर दिया है. शाह ने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वो गलत है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से ऐसे दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की, जो इस बात की साबित करे कि उद्योगों को दिये गये कर्ज को माफ किया गया है.
इसे भी पढ़ें : शाह का राहुल पर तंज, बोले, यहां कोई नहीं सुनता तो अमेरिका में दे रहे लेक्चर
गन्ना किसानों से बातचीत के दौरान शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बार-बार यह कहते हैं कि भाजपा ने उद्योगों द्वारा लिये गये हजारों करोड़, लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिये. इस चीज को मैं स्पष्ट करना चाहता हूं. मैं गारंटी से कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद किसी भी उद्योगपति द्वारा लिये गये कर्ज का एक पैसा भी माफ नहीं किया गया है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास कोई भी इस तरह का दस्तावेज है कि उद्योगों का कर्ज माफ किया गया है, तो वह उसे सार्वजनिक करें…मैं जवाब देने और कर्नाटक के किसानों से माफी मांगने के लिए तैयार हूं. वह जो कह रहे हैं, गलत है.
शाह उत्तर कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर आये हैं. इस दौरान वह बीदर, कलबुर्गी और यादगिरी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










