लश्कर के फरार आतंकी नवीद जट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 09 Feb 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
लश्कर के फरार आतंकी नवीद जट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल में हुए आतंकी हमले में फरार पाकिस्तानी आतंकवादी अबु हंजुला उर्फ नवीद जट का हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ फोटो वायरल हो चला है. इस फोटो में वह एके-47 पकड़े नजर आ रहा है. शोपियां के एसएसपी ने मामले को लेकर कहा कि […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल में हुए आतंकी हमले में फरार पाकिस्तानी आतंकवादी अबु हंजुला उर्फ नवीद जट का हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ फोटो वायरल हो चला है. इस फोटो में वह एके-47 पकड़े नजर आ रहा है. शोपियां के एसएसपी ने मामले को लेकर कहा कि फोटो हाल का लग रहा है और पुलिस इसकी जांच में जुट चुकी है.

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में नवीद हिज्बुल के आतंकियों सद्दाम और आदिल मलिक के साथ नजर आ रहा है. यहां चर्चा कर दें कि शोपियां का रहने वाला सद्दाम हिज्बुल का पूर्व कमांडर बुरहान वानी का करीबी सहयोगी रहा है. वानी को जुलाई 2016 में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारा गया था.

इस खबर के इतर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एसएमएचएस अस्पताल से लश्कर ए तैयबा के पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नवीद जट को भगाने में कथित संलिप्तता को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम हैं – शकील भट, टीका खान, राहिल काचरू और मोहम्मद शफी. नवीद जट उर्फ अबू हंजाला के अस्पताल से भागने की घटना का मास्टरमाइंड भट था. इसमें उसी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया. पुलवामा निवासी खान ने जट को शहर से बाहर निकालने के लिए अपनी कार उपलब्ध करायी थी.

पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी के बाद जट को भगाने में मदद उपलब्ध कराने वालों में काचरू एक अन्य सहयोगी था. शफी ने आतंकवादी के भागने में मदद करने के वास्ते उसे कवर उपलब्ध कराने के लिए खुद को मरीज के रूप में पेश किया. हालांकि पुलिस ने कहा कि जट को भगाने में मदद करने वाला पांचवां व्यक्ति पुलवामा निवासी हिलाल फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola