ePaper

लोकसभा में फिर नाखुश नजर आये आडवाणी, भाजपा सदस्य को टोकाटोकी करने से रोका

Updated at : 07 Feb 2018 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा में फिर नाखुश नजर आये आडवाणी, भाजपा सदस्य को टोकाटोकी करने से रोका

नयी दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को लोकसभा में बीजू जनता दल (बीजद) सदस्य तथागत सथपति के भाषण के दौरान भाजपा सदस्य निशिकांत दूबे को टोकाटोकी करने से रोका. दरअसल, बजट पर चर्चा के के दौरान बीजद के तथागत सतपति सरकार की आलोचना कर रहे थे, उसी दौरान भाजपा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को लोकसभा में बीजू जनता दल (बीजद) सदस्य तथागत सथपति के भाषण के दौरान भाजपा सदस्य निशिकांत दूबे को टोकाटोकी करने से रोका.

दरअसल, बजट पर चर्चा के के दौरान बीजद के तथागत सतपति सरकार की आलोचना कर रहे थे, उसी दौरान भाजपा के निशिकांत दुबे ने उन्हें टोका और कुछ कहने का प्रयास किया.

इसे भी पढ़ें…

Lok Sabha में PM Modi के भाषण पर भड़का विपक्ष, जानें किसने क्या कहा…!

इस पर सतपति ने कहा कि न जाने क्यों निशिकांत दुबे हमेशा उनको बोलने से बाधा डालने की कोशिश करते हैं. इसके बाद दुबे फिर अपने स्थान पर खड़े होकर बोलने लगे. दोनों तरफ से नोंकझोंक बढ़ने पर सत्तापक्ष की तरफ की अगली पंक्ति में बैठे आडवाणी पीछे की ओर मुड़े और दुबे को बैठने के लिए हाथ से इशारा किया.

इसे भी पढ़ें…

कांग्रेस को इमरजेंसी वाला, हमें गांधी वाला भारत चाहिए : राज्यसभा में नरेंद्र मोदी

इसके बाद आडवाणी ने कहा कि ‘आप बैठ जाइये, उनको बोलने दीजिये’ इस पर दुबे अपने स्थान पर बैठ गये और सतपति ने अपनी बात पूरी की.

इसे भी पढ़ें…

कांग्रेस बोली, अहंकार से भरी है मोदी सरकार, सीबीआई से डरा रही है हम डरने वाले नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola