बगावती माहौल के बीच मंगलवार को मेघालय में राहुल गांधी फूकेंगे चुनावी बिगुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2018 9:22 PM
शिलांग : पूर्वोत्तर के चुनावी माहौल वाले तीन राज्यों शामिल मेघालय में टिकट बंटवारे को लेकर मचे बगावती घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बिगुल फूंकने के लिए दौरा करेंगे. इस दौरान मेघालय में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए राहुल गांधी धार्मिक प्रमुखों और परंपरागत संस्थानों के अध्यक्षों […]
शिलांग : पूर्वोत्तर के चुनावी माहौल वाले तीन राज्यों शामिल मेघालय में टिकट बंटवारे को लेकर मचे बगावती घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बिगुल फूंकने के लिए दौरा करेंगे. इस दौरान मेघालय में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए राहुल गांधी धार्मिक प्रमुखों और परंपरागत संस्थानों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः टिकट बंटवारे को लेकर मेघालय कांग्रेस में बगावत, एक साथ 115 लोगों ने दिया इस्तीफा
मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए अगले महीने की 27 तारीख को मतदान कराया जाना है. इसकी घोषणा करते हुए कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में अनोखे तरीके से चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे. वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि राहुल के मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद वह जोवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे.
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी वापस आने पर वह एक संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे. राहुल दो दिन के मेघालय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं. मेघालय कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा सांसद विंसेट एचपाला ने बताया कि राहुल गांधी मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं. वह 31 जनवरी को नाश्ते पर धार्मिक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










