ePaper

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब: पाकिस्तानी ठिकानों पर दागे 9000 गोले, चौकियां और तेल डिपो किये तबाह, देखें वीडियो

Updated at : 23 Jan 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब: पाकिस्तानी ठिकानों पर दागे 9000 गोले, चौकियां और तेल डिपो किये तबाह, देखें वीडियो

जम्मू/नयी दिल्ली : बीएसएफ के जवानों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ ‘सटीक’ जवाबी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 से ज्यादा गोले दागे. इस दौरान कई जगहों पर दुश्मन की […]

विज्ञापन

जम्मू/नयी दिल्ली : बीएसएफ के जवानों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ ‘सटीक’ जवाबी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 से ज्यादा गोले दागे. इस दौरान कई जगहों पर दुश्मन की चौकियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो को तबाह किया गया.

पाकिस्तान की नापाक हरकत : दूध आपूर्ति करने वाले गुज्जरों की बस्ती को किया तबाह

बीएसएफ और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जम्मू से लगी 190 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा का इलाका ‘बेहद तनावपूर्ण’ है, क्योंकि पाकिस्तान रविवार की शाम से ही इस समूचे इलाके में भारी फायरिंग कर रहा है. इससे पहले, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे. इसमें जम्मू के कांचक इलाके में एक नागरिक की मौत हो गयी और दो घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola