ePaper

पार्टी करने गये इंजीनियरिंग के चार छात्र की नहर में डूबकर मौत, शव बरामद

Updated at : 08 Jan 2018 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी करने गये इंजीनियरिंग के चार छात्र की नहर में डूबकर मौत, शव बरामद

इलुरू : दिल दहला देने वाली एक घटना में पश्चिम गोदावरी जिले के इलुरू में इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत सिंचाई टैंक (नहर) में डूबकर मौत हो गयी. इन चारों छात्रों की लाश बरामद हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग के यह चारों छात्र यहां पार्टी मनाने आये थे और नहाने के […]

विज्ञापन


इलुरू :
दिल दहला देने वाली एक घटना में पश्चिम गोदावरी जिले के इलुरू में इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत सिंचाई टैंक (नहर) में डूबकर मौत हो गयी. इन चारों छात्रों की लाश बरामद हो गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग के यह चारों छात्र यहां पार्टी मनाने आये थे और नहाने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गये. घटना कल की है. दुर्घटना का शिकार हुए चारों छात्र 20-22 साल के थे. मारे गये स्टूडेंट्‌स के नाम हैं गुमी विजयशंकर (22) कालिंदिनी हरिकृष्णराजू (22), अंकाला साईकिरण परशुराम(22) और कोटा साईं (20) साल.
चारों छात्र रामचंद्र इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे, वे शनिवार को कक्षाएं छोड़कर यहां पहुंचे थे. वे वैटलुरू के इस नहर में नहा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ. घर वालों ने उनकी तलाश तब शुरू की जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola