पाकिस्तान की तबाही के सिर्फ 45 मिनट, भारतीय सेना ने ऐसे दिया ऑपरेशन को अंजाम

नयी दिल्ली : भारतीय सेना के पांच कमांडो के एक दल ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा को पार करते हुए त्वरित ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया और एक चौकी को ध्वस्त कर दिया. इस आपरेशन ने पिछले साल के लक्षित हमले की यादें ताजा कर […]
नयी दिल्ली : भारतीय सेना के पांच कमांडो के एक दल ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा को पार करते हुए त्वरित ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया और एक चौकी को ध्वस्त कर दिया.
इस आपरेशन ने पिछले साल के लक्षित हमले की यादें ताजा कर दीं. पाकिस्तानी सेना ने तीन दिन पहले संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी जिसमें चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. सेना के इस ऑपरेशन को उस घटना के बदले के तौर पर देखा जा रहा है. सेना सूत्रों ने बताया कि घातक कमांडो का एक छोटा दल नियंत्रण रेखा पार कर करीब 200-300 मीटर अंदर तक गया और वहां एक पाकिस्तानी चौकी को निशाना बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










