राहुल गांधी कल करेंगे गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर भी जायेंगे

Published at :22 Dec 2017 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी कल करेंगे गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर भी जायेंगे

नयी दिल्ली : कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के दौरे पर जायेंगे और राज्य में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. राहुल शनिवार को ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए भी जायेंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे की शुरुआत गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के दौरे पर जायेंगे और राज्य में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. राहुल शनिवार को ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए भी जायेंगे.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे की शुरुआत गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के साथ करेंगे. राहुल गांधी हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए गये थे जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था. इससे पहले जब राहुल सोमनाथ मंदिर गये तो एक विवाद पैदा हो गया था, क्योंकि उनका नाम मंदिर के रजिस्टर में गैर हिंदूवाले कालम में दर्ज किया गया था. बाद में कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पार्टी की ओर से मंदिर के रजिस्टर में यह दर्ज नहीं किया गया था.

सूत्रों के अनुसार राहुल गुजरात में पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे. शाम को वह अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. गुजरात चुनाव के दौरान राहुल की अगुवाई में पार्टी ने व्यापक प्रचार किया था. हालांकि, इस चुनाव में पार्टी को विजय नहीं मिली, किंतु उसने 77 सीटों पर सफलता पायी. भाजपा को इस चुनाव में 99 सीटें मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola