शर्मनाक! 12 साल के लड़के ने पांच साल की बच्ची से किया बलात्कार

शिमला : शिमला से एक शर्मनाक खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके धल्ली में 12 साल के लड़के ने पांच वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और लडकी के माता-पिता ने कल पुलिस में इसकी रिपोर्ट […]
शिमला : शिमला से एक शर्मनाक खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके धल्ली में 12 साल के लड़के ने पांच वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और लडकी के माता-पिता ने कल पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी.
पुलिस ने बताया कि जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी ने उसे लालच दिया तथा कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया. लड़की नेपाली दंपति की बेटी है जो मजदूर हैं और आरोपी मकान मालिक का बेटा है.
बच्ची के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




