मोदी का यह ट्वीट सबसे ज्यादा हुआ रिट्वीट, फॉलोअर की संख्या में 52 % की वृद्धि,

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2017 7:06 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या के लिहाज से पहले स्थान पर बने हुए हैं. इस साल अब तक मोदी के फॉलोवर की संख्या में 52 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. ट्विटर ने 2017 के लिए अपनी सालाना रपट में कहा है कि मोदी के फॉलोवर की संख्या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या के लिहाज से पहले स्थान पर बने हुए हैं. इस साल अब तक मोदी के फॉलोवर की संख्या में 52 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. ट्विटर ने 2017 के लिए अपनी सालाना रपट में कहा है कि मोदी के फॉलोवर की संख्या चार दिसंबर तक 52 प्रतिशत बढ़कर 3.57 करोड़ हो गयी. यह 2016 में 2.46 करोड़ थी. हालांकि, इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फालोअर की संख्या में 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. रपट के अनुसार ट्विटर पर विराट कोहली के फॉलोवर की संख्या 2.08 करोड़ है जो कि एक साल पहले 1.2 करोड़ थी.

इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के फॉलोवर की संख्या भी 56 प्रतिशत बढ़ी. तेंदुलकर व कोहली ट्विटर पर फालोअर की संख्या के लिहाज से दस शीर्ष हस्तियों की सूची में पहली बार शामिल हुए हैं. इसमें शामिल अन्य प्रमुख हस्तियों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, दीपिका पादुकोण व ऋतिक रोशन है.कंपनी के अनुसार आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2017 के फाइनल (भारत-पाकिस्तान मैच) के बारे में सबसे अधिक ट्वीट किये गये. इसके अलावा जीएसटी व तीन तलाक के मुद्दे पर भी सबसे अधिक ट्वीट किए गए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola