रेल मंत्री पीयूष गोयल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2017 10:34 PM
विज्ञापन
मुंबई : रेल मंत्री पीयूष गोयल को बेचैनी की शिकायत के बाद आज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अब वह ठीक हैं. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अस्पताल में भर्ती कराये जाने से पहले गोयल ने एलफिन्सटन रोड और करी रोड स्टेशनों का दौरा किया. उन्होंने वहां सेना द्वारा किये […]
विज्ञापन
मुंबई : रेल मंत्री पीयूष गोयल को बेचैनी की शिकायत के बाद आज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अब वह ठीक हैं. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अस्पताल में भर्ती कराये जाने से पहले गोयल ने एलफिन्सटन रोड और करी रोड स्टेशनों का दौरा किया. उन्होंने वहां सेना द्वारा किये जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया.
गोयल ने मध्य और पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर बेचैनी की शिकायत की. अधिकारी ने कहा, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने एसिडिटी के कारण बेचैनी की शिकायत की. वह पैदल चलने में सक्षम थे और अपने वाहन से ही जाने का फैसला किया लेकिन प्रोटोकॉल के तहत एम्बुलेंस बुलायी गयी थी. उन्होंने बताया, उन्हें (गोयल को) एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अब ठीक हैं. गोयल एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










