ePaper

गुजरात : गांधीनगर के आर्चबिशप को चुनाव आयोग का नोटिस

Updated at : 27 Nov 2017 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात : गांधीनगर के आर्चबिशप को चुनाव आयोग का नोटिस

अहमदाबाद: देश को राष्ट्रवादी ताकतों से बचाने के लिए मतदान की अपील वाले पत्र पर चुनाव आयोग ने गांधीनगर के आर्चबिशप को नोटिस जारी किया है. आर्चबिशप थॉमस मैकवान ने बीते सप्ताह एक पत्र लिख कर ईसाई समुदाय के लोगों से देश को ‘राष्ट्रवादी ताकतों’ से बचाने का अनुरोध किया था. पत्र में उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: देश को राष्ट्रवादी ताकतों से बचाने के लिए मतदान की अपील वाले पत्र पर चुनाव आयोग ने गांधीनगर के आर्चबिशप को नोटिस जारी किया है. आर्चबिशप थॉमस मैकवान ने बीते सप्ताह एक पत्र लिख कर ईसाई समुदाय के लोगों से देश को ‘राष्ट्रवादी ताकतों’ से बचाने का अनुरोध किया था.

पत्र में उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवादी ताकतों के उभार के चलते देश का लोकतांत्रिक ताना-बना दांव पर है और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में असुरक्षा की भावना है. गुजरात के राजनीतिक हलकों में इस अपील को सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ वोट का परोक्ष आह्वान माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने आर्चबिशप को नोटिस जारी कर कहा है कि वह बताएं कि किस उद्देश्य के तहत उन्होंने ऐसा पत्र लिखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola