ePaper

रेप के आरोपी आईएएस आफिसर बीबी मोहांती ने सरेंडर किया, 2014 से था फरार

Updated at : 21 Nov 2017 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
रेप के आरोपी आईएएस आफिसर बीबी मोहांती ने सरेंडर किया, 2014 से था फरार

जयपुर : राजस्थान के निलंबित आईएएस आफिसर बीबी मोहांती ने कल कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उनपर वर्ष 2014 में एक 23 साल की लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा था. उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. गौरतलब है कि मामला प्रकाश में आने के बाद मोहांती फरार चल […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के निलंबित आईएएस आफिसर बीबी मोहांती ने कल कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उनपर वर्ष 2014 में एक 23 साल की लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा था. उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

गौरतलब है कि मामला प्रकाश में आने के बाद मोहांती फरार चल रहे थे. उनपर युवती ने आरोप लगाया है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी कराने के नाम पर उसके साथ कई बार रेप किया. पीड़ित युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और जयपुर में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट चार्ली रोज पर आठ सहकर्मियों ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जानें क्या है भारत में स्थिति

युवती जहां रहती थी वह रूम आईएएस आफिसर्स फ्लैट के करीब था. मोहांती से उसकी पहचान यहीं से हुई थी. मोहांती ने उससे कहा था कि सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में उसकी मदद करेगा. यौन शोषण से तंग आकर जब लड़की ने आत्महत्या की धमकी दी थी तो मोहांती ने उससे कहा था कि उससे शादी कर लेगा. लेकिन बाद में वे शादी के वादे से भी मुकर गया. वर्ष 2014 में मोहांती के खिलाफ केस दर्ज हुआ मोहांती ने अग्रिम जमानता के लिए याचिका दाखिल की, लेकिन जमानत नहीं मिली तब से वह फरार चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola