दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है डेंगू का मामला, अब तक 8,549 लोग पीड़ित

Updated at : 20 Nov 2017 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है डेंगू का मामला, अब तक 8,549 लोग पीड़ित

नयी दिल्ली : दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के कम से कम 486 नये मामले सामने आये जिससे इस बीमारी से पीडति लोगों की कुल संख्या 8,500 के पार पहुंच गयी. नगर निगम की आज जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों की संख्या 18 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के कम से कम 486 नये मामले सामने आये जिससे इस बीमारी से पीडति लोगों की कुल संख्या 8,500 के पार पहुंच गयी. नगर निगम की आज जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों की संख्या 18 नवम्बर तक क्रमश: 1,111 और 878 दर्ज की गयी.

डेंगू के 8,549 मामलों में से 4,375 रोगी दिल्ली के थे जबकि अन्य राज्यों से शहर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 4,174 थी. शहर में डेंगू के कारण गत एक अगस्त को 12 वर्षीय एक लडके की मौत हुई थी और इस वर्ष डेंगू से मौत होने का यह पहला मामला था. इसके बाद दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में इससे तीन और लोगों की मौत हुई थी.
रिपोर्ट के अनुसार शहर में अक्तूबर में डेंगू के मामलों की संख्या 2,022 थी. पिछले वर्ष शहर के विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के कारण कथित रुप से 21 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि नगर निकायों के आधिकारिक आकडों में यह संख्या 10 थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola