New Year 2026 Vastu Tips: नये साल पर घर में करें ये 5 आसान वास्तु उपाय, पूरे साल बरसेगा पैसा!
Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Dec 2025 5:36 PM
नये साल के लिए वास्तु उपाय, Pic Credit- Chatgpt
New Year 2026 Vastu Tips: नये साल पर घर के सही कोने में रखें ये खास चीजें, जिससे पूरे साल धन, सुख और समृद्धि का प्रवाह बना रहे. जानिए आसान और असरदार वास्तु उपाय.
New Year 2026 Vastu Tips: नये साल की शुरुआत हर कोई नयी उम्मीद नये मकसद के साथ करना चाहता है. वह चाहते है कि पूरे साल उनकी खुशियां और समृद्धि बनी रहे. लेकिन केवल मेहनत से तो काम नहीं चलता है न. इसके लिए वास्तु उपाय भी जरूरी होता है. ये ऐसे उपाय हैं जिसे कल यानी कि नये साल में आसानी से कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि 2026 में आपके घर में धन, सुख और समृद्धि का प्रवाह कभी रुके नहीं, तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान और असरदार उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर का दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व कोना पैसों और सकारात्मक ऊर्जा के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. नए साल की रात या पहले दिन, इस कोने में कुछ विशेष चीजें रखने से पूरे साल वित्तीय उन्नति बनी रहती है.
घर में रखें ये चीजें
छोटा बर्तन रखें
घर के दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व कोने में एक छोटा बर्तन रखें और उसमें सिक्के, नगीने या सोने की छोटी वस्तुएं डालें. यह संपत्ति और धन का प्रतीक माना जाता है.
हवादार और रोशनी से भरा हुआ कमरा हो
कोने में हमेशा रोशनी और हवा का प्रवाह बना रहे. क्योंकि वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि कोना अंधेरा या बंद रहता है, तो धन के प्रवाह में रुकावट आ सकती है.
हरा पौधे का होना भी शुभ
पौधों का होना भी शुभ माना जाता है, खासकर तुलसी या किसी छोटे हरे पौधे का रखना. यह सकारात्मक ऊर्जा और विकास का संकेत देता है.
लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति
लक्ष्मी माता धन और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं. वास्तु में कहा गया है कि नये साल के मौके पर अगर उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में उनकी फोटो या छोटी मूर्ति रखी जाए तो धन की वृद्धि में मदद मिलती है.
पानी का छोटा फव्वारा
नव वर्ष पर अगर संभव हो तो उत्तर-पूर्व में पानी का छोटा फव्वारा या पानी से जुड़ी चीज रखें. जल हमेशा धन और समृद्धि के प्रतीक के रूप में माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










