प्रियरंजन दासमुंशी के निधन पर पीएम समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि दासमुंशी एक लोकप्रिय नेता थे और उनके पास समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव था. 72 वर्षीय दासमुंशी का आज दोपहर 12 बज कर […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि दासमुंशी एक लोकप्रिय नेता थे और उनके पास समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव था. 72 वर्षीय दासमुंशी का आज दोपहर 12 बज कर करीब दस मिनट पर एक अस्पताल में निधन हो गया. वे साल 2008 से कोमा में थे. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके निधन के समय पत्नी दीपा दासमुंशी, पुत्र समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे. मोदी ने ट्वीट किया, प्रियरंजन दासमुंशी लोकप्रिय नेता थे और उनके पास समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव था. उन्होंने भारत में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं दीपा दासमुंशीजी और उनके परिवार तथा समर्थकों के साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




