ePaper

आरबीआर्इ के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के राज्यसभा में दिखेंगे तल्ख तेवर!

Updated at : 08 Nov 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
आरबीआर्इ के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के राज्यसभा में दिखेंगे तल्ख तेवर!

नयी दिल्ली : बात-बात पर अपने बयान के जरिये सरकार की खिंचार्इ करने वाले रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआर्इ) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के तल्ख तेवर अब राज्यसभा में दिख सकेंगे. चर्चा इस बात की है कि आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी में बाहर के लोगों को टिकट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बात-बात पर अपने बयान के जरिये सरकार की खिंचार्इ करने वाले रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआर्इ) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के तल्ख तेवर अब राज्यसभा में दिख सकेंगे. चर्चा इस बात की है कि आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी में बाहर के लोगों को टिकट दे सकती है. दिल्ली से तीन राज्यसभा सांसद मनोनीत होने हैं और तीनों ही सीट आम आदमी पार्टी को तय करनी है. पार्टी के उच्च सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. ऐसा ही एक नाम आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का भी है.

इसे भी पढ़ेंः रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने खोला राज, नोटबंदी के नुकसान पर सरकार को पहले ही किया था आगाह

सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही मुताबिक, ऐसा करने से पार्टी के भीतर की गुटबाजी पर भी रोक लगेगी. पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास खुलकर अपने लिए राज्यसभा सीट मांग चुके हैं. अगर पार्टी बाहर के लोगों को मनोनीत करने का फैसला लेती है, तो उनके लिए भी खुद के लिए दबाव बनाना मुश्किल हो जायेगा.

पिछले ही हफ्ते कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के कुछ नेता राज्यसभा का टिकट पाने के लिए विधायकों के साथ सांठगांठ कर रहे हैं. कुमार विश्वास इस बात से नाराज हैं, क्योंकि उनको भाजपा का एजेंट कहने वाले विधायक अमानतुल्ला खान का निलंबन वापस कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola