गुजरात चुनाव: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आज पहुंचेंगे अहमदाबाद, जीएसटी को लेकर कारोबारियों से करेंगे चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2017 9:14 AM

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को मजबूती देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा अन्य मुद्दों पर छोटे कारोबारियों को संबोधित करेंगे. बाद में वह मीडिया से भी बात करेंगे. कांग्रेस की गुजरात इकाई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को मजबूती देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा अन्य मुद्दों पर छोटे कारोबारियों को संबोधित करेंगे. बाद में वह मीडिया से भी बात करेंगे.

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि अपने दौरे के दौरान मनमोहन व्यापारियों के साथ अर्थव्यवस्था की मौजूदा दशा पर चर्चा करेंगे. आपको बता दें कि मनमोहन ऐसे समय में गुजरात दौरा करने वाले हैं जब आठ नवंबर को नोटबंदी के एक साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस काला दिवस मनाने वाली है और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी सूरत जाने वाले हैं.

पार्टी ने कहा कि मंगलवार सुबह में शाहीबाग इलाके में सरदार पटेल स्मारक परिसर में सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता मनमोहन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola