शराब के ब्रांड को महिलाओं का नाम देने का सुझाव देने वाले भाजपा मंत्री गिरीश महाजन ने माफी मांगी
Updated at : 06 Nov 2017 3:42 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शिवसेना ने आज यहां कहा है कि शराब पीने के कुप्रभावों से जहां पार्टी लोगों को अवगत करा रही है वहीं सरकार के मंत्री इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए शराब के ब्रांड को महिलाओं का नाम देने का सुझाव दे रहे हैं. राजग के घटक शिव […]
विज्ञापन
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शिवसेना ने आज यहां कहा है कि शराब पीने के कुप्रभावों से जहां पार्टी लोगों को अवगत करा रही है वहीं सरकार के मंत्री इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए शराब के ब्रांड को महिलाओं का नाम देने का सुझाव दे रहे हैं. राजग के घटक शिव सेना ने कहा है कि यह बेहद घिनौना है कि राज्य के मंत्री इस तरह का बयान दे रहे हैं जबकि सूबे में महिलाएं शराब की बिक्री को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं.
निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चढ़ीं चीन की त्यौरियां, कहा – यह शांति के अनुकूल नहीं
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में शनिवार को एक चीनी मिल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए इसके ब्रांड को महिलाओं का नाम देने की सलाह दी थी. सोमवार को महाजन ने माफी मांगते हुए कहा था कि उनकी मंशा महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी.
सीएम ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की समीक्षा की, अफसरों से कहा : मामले अटकायें नहीं, निबटायें
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है, यह विडंबना है कि महाराष्ट्र सरकार एक ओर लोगों को शराब पीने से होने वाले कुप्रभावों से अवगत कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है तथा कानून में बदलाव कर रही है वहीं दूसरी ओर इसी सरकार के एक मंत्री शराब की बिक्री बढ़ाने की सलाह देता है. इसमें कहा गया है कि राज्य ने पिछले एक दशक के दौरान बड़ा सामाजिक बदलाव हुआ है. अगर एक गांव की महिलाए बड़ी संख्या में शराब के खिलाफ प्रस्ताव पास कर देती है तो देसी शराब बेचने का लाइसेंस रद्द हो सकता है.
इसमें यह पूछा गया है कि महाजन ऐसे कदमों से अवगत हैं. शिवसेना ने कहा, आप ( महाजन ) शराब के खिलाफ बोलने के लायक नहीं हैं क्योंकि इससे बडे पैमाने पर राजस्व अर्जित होता है. लेकिन मंत्री को इस तरह के मार्केटिंग टिप्स देने से बचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




