जम्मू-कश्मीर- मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2017 9:00 AM
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार शाम हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. पुलवामा के सांबूरा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. मुठभेड़ की जानकारी पुलिस ने […]
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार शाम हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. पुलवामा के सांबूरा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. मुठभेड़ की जानकारी पुलिस ने दी है.
अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के संबूरा में हुई मुठभेड में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार शाम पंपोर इलाके के संबूरा गांव में घेरा डाला और तलाशी अभियान शुरू किया.
पाक गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक की तीन चौकियां क्षतिग्रस्त
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाश अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की. अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये. सीआरपीएफ का एक जवान भी इस दौरान जख्मी हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










