सम्मान समारोह में बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 May 2026 4:52 PM

विज्ञापन

समारोह में सम्मानित होते शिक्षक-शिक्षिकाएं.

Sheikhpura News : बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के बैनर तले डायट सभागार में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान जिले के सभी छह प्रखंडों से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया.इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक नवाचार को अपनाते हैं और कबाड़ से जुगाड़ जैसी तकनीकों के जरिए शिक्षण को रोचक बनाकर बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura News : (सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट) शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में दी बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के बैनर तले शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी छह प्रखंडों से चयनित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारी सुजीत कुमार, डायट के प्राचार्य डॉ. सुशांत सौरभ, वरीय व्याख्याता डॉ. नितिन कुमार, डॉ. विजय कुमार एवं व्याख्याता समीर कुमार उपस्थित रहे.

जिला स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित हुए

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ की गई. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने गीत, संगीत, नाटक एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं.

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा जिला स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं : प्राचार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य डॉ. सुशांत सौरभ ने कहा कि बिहार के शिक्षक अपनी अंतर्निहित प्रतिभा के माध्यम से विद्यालयों में देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने-अपने तरीके से इतिहास रचने का कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने दी बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स को एक ऐसी ऐतिहासिक संस्था बताया जो शिक्षकों को एक मंच पर लाकर उन्हें प्रेरित और उत्साहित करने का कार्य कर रही है.

नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस मंच के माध्यम से शिक्षक नवाचार को अपनाते हैं और कबाड़ से जुगाड़ जैसी तकनीकों के जरिए शिक्षण को रोचक बनाकर बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर कर रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सके.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमंडलीय टीम की आशा वर्मा, वंदना कुमारी, ममता कुमारी सहित जिला टीम के सदस्य रेणु कुमारी, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, आचार्य गोपाल, रानी कुमारी, अमीषा कुमारी, गुड्डी कुमारी, संजीव कुमार एवं विकास कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शेखपुरा में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, न्यायिक अधिकारियों ने दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन