दिल्ली महिला आयोग ने तिहाड़ जेल प्रशासन को जारी किया नोटिस पूछा, निर्भया को कब मिलेगा न्याय?

नयी दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि निर्भया के अपराधियों को कब फांसी पर लटकाया जायेगा. महिला आयोग ने यह नोटिस आशा देवी ( निर्भया की मां) की शिकायत के बाद जारी किया है. इस शिकायत में आशा देवी ने लिखा है, सजा मिलने […]
नयी दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि निर्भया के अपराधियों को कब फांसी पर लटकाया जायेगा. महिला आयोग ने यह नोटिस आशा देवी ( निर्भया की मां) की शिकायत के बाद जारी किया है. इस शिकायत में आशा देवी ने लिखा है, सजा मिलने के पांच महीने के बाद भी अबतक उन्हें मौत की सजा नहीं मिली. क्या कारण है कि उन्हें सजा देने में इतनी देरी हो रही है. इस शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन से जवाब मांगा है. इस नोटिस में महिला आयोग ने पूछा है आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पांच महीने के बाद भी दोषियों को मौत की सजा नहीं दी गयी.
DCW asks why delay in execution of Nirbhaya's rapists
Read @ANI Story | https://t.co/Iv2qCNWJxw pic.twitter.com/HHhotok8J1
— ANI Digital (@ani_digital) November 1, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




